Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: नाले में बही बाइक, ड्यूटी पर जा रहे...

उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: नाले में बही बाइक, ड्यूटी पर जा रहे ITBP के जवान की मौत

पहाड़ में मानसूनी बारिश लगातार तबाही मचा रही है। हर जगह से जलप्रलय की तस्वीरें आ रही हैं। बादलों का रौद्र रूप देखकर लोग डरे हुए हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कोहराम मचा है। पिथोरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। बंगापानी के पास जोलगाड़ के रपटे में बुलेट सवार दो लोग बह गए। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा तो लिया गया है, लेकिन वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक ITBP का जवान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ में बारिश ने मचाया कोहराम..बज्र गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे को जनपद पिथौरागढ़ के बंगापानी में जोलगाड नदी को पार करने के दौरान दो बाइक सवार नदी के तेज बहाव के चपेट में आकर बह गए। इससे दोनों बाइक समेत नदी में बने एक गड्ढे में फंस गए। तेज बहाव और गंभीर चोट लगने से दोनों वहीं फंस गए। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने एसडीआरएफ को दी। इस पर तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्कयू चलाया। इसके बाद एक बाइक सवार को टीम नेे गम्भीर अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेजा गया। घटना में दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोट लगने से बचाया नहीं जा सका। एसडीआरएफ के अनुसार घायल- की पहचान अनिल चन्द्र जोशी पुत्र गिरीश चंद्र (34) तथा मृतक -कैलाश चंद्र जोशी पुत्र गिरीश (40) दोनों निवासी वल्थी पिथोरागढ़ के रूप में हुई।

यह भी पढ़े: रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, 2 युवतियों की मौत..1 लापता


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here