Home उत्तराखंड उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल के ITBP जवान की ड्यूटी के दौरान मौत…परिजनों...

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल के ITBP जवान की ड्यूटी के दौरान मौत…परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

उत्तराखंड ने अपना एक और लाल खो दिया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चम्बा के ग्राम स्यूंटा के आइटीबीपी जवान विजय सिंह पुंडीर की ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। खबर सुनजर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय विजय सिंह पुंडीर कुछ दिनों पूर्व आइटीबीपी चेन्नई में तैनात थे। जहां से ट्रेनिग के लिए उन्हें 14 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में डिब्रूगढ़ के नजदीक वह ट्रेनिग के लिये भेजा गया। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें डिब्रूगढ़ में आइटीबीपी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 19 अक्टूबर सुबह 6 बजे को उनकी मौत हो गई।

जवान के घर में उनकी 30 वर्षीय पत्नी पायल, चार वर्षीय पुत्री ईशा और चार महीने का एक पुत्र आयुष है। भाई प्रदीप सिंह, पिताजी मिजान सिंह और मां सरोजनी देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के ताऊ पूर्व सैनिक बलवंत सिंह पुंडीर ने बताया कि विजय सिंह पुंडीर 2008 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था, जो अपने कार्य और परिवार के प्रति भी समर्पित था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here