Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड के लिए गौरवशाली पल… देश के 50 पोपुलर जिलाधिकारियों में उत्तराखण्ड...

उत्तराखण्ड के लिए गौरवशाली पल… देश के 50 पोपुलर जिलाधिकारियों में उत्तराखण्ड के तीन नाम

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली खबर है, उत्तराखंड के तीन जिलाधिकारियों का नाम देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में है। द फेम इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फेम इंडिया ने देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के तीन जिलाधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय एवं ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर देश भर में 50 लोकप्रिय जिला अधिकारियों का चयन किया।

पढिये: IAS वन्दना चौहान…आइये जानते है रुद्रप्रयाग की नयी डीएम साहिबा के बारे में।

सभी जिलाधिकारी अपनी उत्कृष्टता के कारण अलग स्थान रखते हैं। इनमें से टिहरी गढ़वाल के नए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को (प्रेरक जिलाधिकारी) की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इसके अलावा चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को (उम्दा जिलाधिकारी) की और हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर को (विकासशील जिलाधिकारी) की लिस्ट में टॉप पोजीशन में जगह दी गई है। उत्तराखंड के ये तीन जिलाधिकारी वास्तव में अपने कामों की वजह से जनता के दिलों में अलग ही जगह बना चुके हैं।

यह भी पढ़िये: अभी अभी पहाड़ में कोरोना संक्रमित युवक की मौत, अब तक उत्तराखंड में हो चुकी हैं 7

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here