Home उत्तराखंड बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए कोरोना संक्रमित,...

बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत, मौजूदा सीएम तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गये थे। अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कोरोना को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार मंत्री जोशी ने आज सुबह अपना सैम्पल दिया था। जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें संक्रमित पाया गया है। गणेश जोशी ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here