Home उत्तराखंड उत्तराखंड कैबिनेट के मंत्री प्रकाश पंत का हुआ देहांत, पूरे प्रदेश में...

उत्तराखंड कैबिनेट के मंत्री प्रकाश पंत का हुआ देहांत, पूरे प्रदेश में छाई शोक की लहर

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद से उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाले हुए थे। बीमारी के चलते पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ही उत्तराखंड कार्य नियमावली के नियम 3 में संशोधन किया गया था। इससे पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सब मुख्यमंत्री के अधीन आ गए थे।

प्रकाश पंत ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली में स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद भी जब उनकी तबीयत नहीं कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अमेरिका ले जाया गया। दिल्ली से बीच में तबीयत में थोड़ा सुधार आने के बाद वह देहरादून आ गए थे और चिकित्सकों की देखरेख पर अपना इलाज करा रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें अमेरिका ले जाना पड़ा था।

प्रकाश पंत का निधन उत्तराखंड के लिए एक बड़ी क्षति है खासकर त्रिवेंद्र सरकार के लिए भी इसे बड़ी क्षति के रूप में देखा जा सकता है क्योंकि प्रकाश पंत उन मंत्रियों में त्रिवेंद्र कैबिनेट में एक थे जो हर मोर्चे पर खरे उतरते थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here