Home उत्तराखंड उत्तराखंड: कारगिल में तैनात बागेश्वर के जवान का निधन, क्षेत्र में डूबी...

उत्तराखंड: कारगिल में तैनात बागेश्वर के जवान का निधन, क्षेत्र में डूबी शोक की लहर

प्रदेश के छोटे से गांव में रहने वाला एक और सेना का जवान दुनिया से विदा हो गया। कारगिल में तैनात लेफ्टिनेंट भगवत सिंह टंगड़िया का निधन हो गया। अचानक बीमार होने के बाद निधन होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोमवार को सरयू घाट के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जिले बागेश्वर निवासी 48 वर्षीय भगवंत सिंह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनती तैनाती कारगिल में थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार से आराम नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली एम्स में भेजा गया।

लेकिन होनी को भला कौन टाल सकता है। रविवार को भगवंत सिंह ने ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर बागेश्वर लाया गया। जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन तथा उन्हें नमन करने के लिए पहुंचे।

इसके बाद सरयू घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई। सरयू घाट के किनारे भगवंत सिंह के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टी की गई। जहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसु दिखाई दिए। बता दें कि भगवंत सिंह तीन बच्चों के पिता थे। साथ ही उनका हंसता-खेलता परिवार था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here