Home अल्मोड़ा पहाड़ से बुरी खबर: आंगन में खेल रहे 2 साल के मासूम...

पहाड़ से बुरी खबर: आंगन में खेल रहे 2 साल के मासूम कुणाल को सांप ने डंसा, दर्दनाक मौत

राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां दो वर्ष के एक मासूम बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। मासूम की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में भी मातम पसर गया। हाईवे से सटे च्याड़ी गांव में प्रहलाद नेगी का परिवार रहता है। उनकी बेटी विनीता का ससुराल रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा गांव में है। बीते दिनों विनीता हरेला त्योहार के मौके पर अपने मायके च्याड़ी गांव पहुंची थी, लेकिन किसी पता था कि पिता के घर पहुंच कर उसे अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दुख का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: शहीद जवान का पार्थिव शरीर तीन दिन बाद पहुँचा घर, देव तेरा नाम रहेगा नारों से गूंज उठा आसमान

विनीता के पति सेना में हैं। इस वक्त उनकी ड्यूटी अमृतसर में है। विनीता अपने दोनों बच्चों 5 वर्षीय काव्या और 2 साल के कुणाल के साथ मायके आई हुई थी। रविवार शाम कुणाल घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक उसके पैर पर किसी चीज के काटने का निशान आ गया। बच्चे की चीख सुन परिजन उसकी तरफ दौड़ पड़े। उन्हें कुणाल के पैर पर काटने का निशान दिखाई दिया। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। घबराए परिजन उसे तुरंत सीएचसी गरमपानी ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की मौत, 15 दिन में तबाह हो गया परिवार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here