Home उत्तराखंड मसूरी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, BJP के कद्दावर...

मसूरी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, BJP के कद्दावर नेता राजीव प्रताप रूड़ी के हैं रिश्तेदार

बिहार भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के समधी-समधन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सड़क हादसा आज उत्तराखंड के मसूरी में हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ राजीव प्रताप रुडी के समधी नीरज त्‍यागी और उनकी पत्‍नी  शगुन त्‍यागी मसूरी से वापस लौट रहे थे कि रास्‍ते में देहरादून के निकट यह हादसा हो गया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों दोनों बिहार के दिग्गज जदयू नेता केसी त्‍यागी के भी संबंधी थे।  जदयू नेता केसी त्‍यागी और राजीव प्रताप रुडी को अक्सर टीवी डिबेट में देखा जाता रहा है।

यह भी पढ़िये: शर्मनाक: देवभूमि में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी जुनैद और सुहैब पर मुकदमा दर्ज

त्यागी दंपती पिछले करीब तीन वर्षों से नोएडा में रहते थे। वह यहाँ मनीषा गुप्ता नाम की महिला के मकान में किराए पर रह रहे थे। 29 जून को बेटे अभिमन्यु प्रताप सिंह त्यागी की शादी राजीव प्रताप रूडी की बेटी अवश्रेया से हुई थी। शादी नोएडा के किराये वाले मकान से हुई थी। शादी के बाद बेटा पुत्र वधू के साथ हनीमून के लिए मसूरी गया था। बेटे के बुलाने पर दंपती भी बेटी आरुषि व चालक अशोक के साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे देहरादून जाने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़िये: उत्तराखंड: पहाड़ों के लिए बढ़ाया गया बसों का संचालन, लेकिन इन रूटों पर फ़िलहाल बंद रहेगी बस सेवाएं

इसके पहले वे दोनों गांव चले गए थे। देहरादून के निकट ही पैतृ‍क गांव राजपुर गांव में देवता पूजन करना था। देवता पूजन करने के बाद वे बच्‍चों को छोड़ने मसूरी चले गए थे। मसूरी से लौटने के दौरान सड़क हादसा हो गया। वे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के थे, लेकिन तीन पीढि़यों से राजपुर में बस गए थे।

यह भी पढ़िये: गढ़वाल से बड़ी खबर: पेड़ से लटका मिला साधु का शव, हत्या की आशंका


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here