Home उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा…खाई में गिरी मैक्स… 1 ही गांव...

पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा…खाई में गिरी मैक्स… 1 ही गांव के 3 लोगों की मौत

उत्तराखंड में देर रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, वाहन देर रात को गहरी खाई में जा गिरा, ये घटना उत्तराखंड के पहाड़ी जिले पौड़ी की है। द्वारीखाल के अंतर्गत सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर बीती रात को ये दुर्घटना हुई, दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है।

लोकगायक नेगी दा होंगे 2022 में CM पद का चहरा, जानिये वायरल खबर पर उनकी प्रतिक्रिया

ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह रात को सिलोगी से अपने गांव अमोला की ओर जा रहे थे। वाहन को सतपाल सिंह चला रहा था। इस बीच ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे खड्ड में जा गिरा। ग्राम बड़ेथखाल के ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड हाइकोर्ट का एलान… चारधाम यात्रा पर फिलहार रोक… सरकार को दिए ये निर्देश

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा हूं। मेरी सरकार से मांग है कि तत्काल प्रभाव से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर मृतकों का पोस्टमॉर्टम चैलूसैंण में ही करने की मांग की है।

रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग: जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here