Home उत्तराखंड उत्तराखंड में शोक की लहर, पहाड़ का लाल असम में शहीद…परिवार में...

उत्तराखंड में शोक की लहर, पहाड़ का लाल असम में शहीद…परिवार में मचा कोहराम

समूचे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ जिले के बढ़ाबे टोली गांव का जांबाज संजय चंद अब हमारे बीच नहीं रहा। बताया जा रहा है कि संजय चंद असम राइफल में तैनात थे। वो 2 कुमाऊं रेजीमेंट के वीर जवान थे। असम से उनकी शहादत की खबर उनके परिवार तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों को सूझ नहीं रहा कि आखिर क्या करें? पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने भी जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here