Home अल्मोड़ा मासूम समेत दो लोगों को निवाला बनाने वाले आदमखोर तेंदुए का अंत,...

मासूम समेत दो लोगों को निवाला बनाने वाले आदमखोर तेंदुए का अंत, दो शिकारियों ने किया ढेर 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से राहत की खबर मिली है। अल्मोड़ा के पेटशाल में मासूम समेत दो लोगों को अपना शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए का आख़िरकार अंत हो गया है। पुष्टि के लिए शिकारियों ने तेंदुए की फोटो लेकर मृतक की माँ को दिखाई। फोटो देखकर मृतक की माँ हेमा ने पुष्टि की, की यही वह आदमखोर तेंदुआ है, जो उसके ढाई साल के मासूम को गोद से उठा ले गया था।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: बंद कमरे में मिली पति और पत्नी की लांश, पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

जैसा की आपको मालुम है की, अल्मोड़ा के पेटशाल, डुंगरी में आदमखोर तेंदुए का आतंक मचा रखा है। बीते दिनों डुंगरी गांव में आदमखोर तेंदुए ने ढाई वर्षीय हर्षित को मां की गोद से उठाकर ले गया और अपना निवाला बनाया था। उसके अगले ही दिन फिर तेंदुए ने पेटशाल गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग आनंदी पत्नी स्व. हरी राम का भी शिकार किया था। जिसके बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: भाभी को पाने की खातिर कर दी डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या, कट्टे में लिपटा मिला था शव

ग्रामीणों की मांग पर नैनीताल से अनुभवी शिकारी हरीश धामी, उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सैफी आसिफ और मुरादाबाद से राजीव सोलोमन तीन शूटरों को बुलवाया गया। तेंदुए को मारने के लिए बनाए गए मचान में तीनों शूटर तैनात थे। करीब 7:35 में जब शिकारियो को तेंदुआ दिखाई दिया। तब शिकारियों ने तेंदुए को पहले सावधानी पूर्व देखकर उसे पूर्व में सीसीटीवी में कैद आदमखोर तेंदुए के रूप में पहचाना और जिसके बाद दो शिकारियों ने एक साथ गोली चलाई और तेंदुए को ढेर किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर के दरवाजे से लापता मासूम की हत्या, गले में पढ़ें है नाखून के निशान… बोरे में मिली लाश

कुछ लोगों ने इसके तेंदुए को मारने के बाद आदमखोर होने पर सवाल उठाए। तब शिकारियों ने तेंदुए को सबसे करीब से देखने वाली ढाई वर्षीय मासूम हर्षित की माता से भी तेंदुए की पुष्टि कराई। फ़ोन पर फोटो देखकर हेमा ने इसी तेंदुए के आदमखोर होने की पुष्टि की और अपने बेटे को याद करके रो पड़ीं। क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल है। वन विभाग ने अन्य तेंदुओं को भी पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हुए हैं। उन्हें भी शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here