Home उत्तराखंड उत्तराखंड में राजनाथ सिंह की जुबां पर भी फिल्म पुष्पा का डायलाग,...

उत्तराखंड में राजनाथ सिंह की जुबां पर भी फिल्म पुष्पा का डायलाग, बोले- अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी

उत्तराखंड में पिथोरागढ़ के गंगोलिहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का जिक्र कर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी की तारीफ की। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लावर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा।’

उत्तराखंड चुनाव: ओपिनियन पोल में बीजेपी और कांग्रेस में जोरदार टक्कर… जानिये क्या है नतीजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगोलीहाट के जीआइसी मैदान में प्रत्याशी फकीर राम टम्टा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार आई तब विकास भी हुआ। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर राज्य को एक लाख करोड़ से अधिक की धनराशि केंद्र की मोदी सरकार ने उत्त्तराखंड मेंं खर्च किए हैं। भाजपा कभी भी उत्त्तराखंड की जनता के विश्वास को टूटने नहीं देगी।अपने संबोधन में उन्होंने हरीश रावत पर भी व्यंग कसा। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं है।

उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी और अरविन्द केजरीवाल का संवाद… जानिये कार्यक्रम

इससे पहले राजथान सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है। मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने दें।’

चारधाम यात्रा 2022: 8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट… आज बसंत पंचमी के अवसर पर हुई घोषणा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here