Home उत्तराखंड कुर्सी बचाने के लिए घोषित की ग्रीष्मकालीन राजधानी, जानिये और क्या कह...

कुर्सी बचाने के लिए घोषित की ग्रीष्मकालीन राजधानी, जानिये और क्या कह गए पूर्व मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में साल 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों ने अभी से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है यही कारण है कि राज्य के दोनों बड़े सियाशी दल एक दूसरे पर हमले करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में डेरा जमाये हुए हैं। और अब गैरसैंण राजधानी के सवाल पर हरीश रावत ने प्रदेश सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को राजधानी घोषित किए लगभग 4 माह हो गए, मगर राज्य सरकार अभी तक वहां ढांचागत सुविधाओं का विकास नहीं कर पाई है। और उन्होंने इस बात पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि- ‘त्रिवेंद्र रावत जी बताओ कां छू हमर ग्रीष्मकालीन राजधानी।’

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर: 24 वर्षीय जवान मणिपुर में शहीद, अक्टूबर में होनी थी शादी

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में इस बात के संकेत नहीं मिलते हैं कि भराड़ीसैंण में सूबे की राजधानी है। कहीं कोई राजधानी का बोर्ड तक चस्पा नहीं किया जा सका है जिससे प्रदेश की भाजपा सरकार की मानसिकता को समझा जा सकता है। 15 सितंबर को ग्रीष्मकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर कोई भी तैयारी नहीं है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि सही मायने में ग्रीष्मकालीन राजधानी कहां है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल दल ने एक स्वर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। सभी ढांचागत सुविधाओं का विकास कर वर्ष 2022 तक उसे स्थायी राजधानी बनाएंगे।

यह भी पढ़िये: उत्तराखंड : राजभवन में कोरोना की दस्तक, सोमवार तक बंद रहेगा राज्यपाल सचिवालय कार्यालय

गैरसैंण का रुख कर राजधानी की सियासत गरमाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भाजपा ने भी निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि हरीश रावत 600 करोड़ के चावल घोटाले समेत कांग्रेस राज के सभी घोटालों में जो लोग शामिल थे, उनके नाम सार्वजनिक कर पश्चाताप करें। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर मीडिया में बने रहने के लिए गैरसैंण पर राजनीति करने का आरोप लगाया। हरीश रावत की गैरसैंण यात्रा पर बीजेपी ने कहा कि जब वे खुद सत्ता में थे तो कुछ नहीं किया। प्रदेश में तीन तीन स्थानों पर राजधानी की चर्चा छेड़ कर रखी गई। अब जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर चुनाव में भाजपा का किया गया वायदा पूरा कर दिया तो वह गैरसैंण पर राजनीति कर मीडिया में जगह प्राप्त करना चाहते हैं।

यह भी पढ़िये: कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में आज मिले 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़, 9600 पार पहुँचा आंकड़ा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here