Home उत्तराखंड उत्तराखंड का लाल सूबेदार स्वतंत्र सिंह देश के लिए बॉर्डर पर शहीद,...

उत्तराखंड का लाल सूबेदार स्वतंत्र सिंह देश के लिए बॉर्डर पर शहीद, शोक में डूबा पहाड़

देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए बॉर्डर पर शहीद हो गया है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रही है और अब इसी गोलाबारी के दौरान  देवभूमि में पौड़ी जिला  निवासी सेना के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए हैं। बीती रात स्वजनों को उनके शहादत की खबर मिली, जिसके बाद से ही उनकी मां और पत्नी बेसुध हालत में हैं। आपको बता दें कि स्वतंत्र सिंह एक महीने पहले ही छुट्टी खत्म कर वापस लौटे थे। आखिर कबतक सैनिकों की शहादत का सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा? कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नीचता दिखाते हुए युद्धविराम का हर दिन उल्लंघन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: इंटरनेट चलाने पहाड़ी पर चढ़ते हुए हुआ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

बीते कई दिनों में पाकिस्तान ने भारत के कई सैनिकों को सीज फायर का उल्लंघन कर मृत्यु के घाट उतार दिया है। अब समय आ गया है कि पड़ोसी मुल्क को उसी की भाषा में उत्तर दिया जाए। आज भी दोपहर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें हमारे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एक वीर सपूत वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। पौड़ी गढ़वाल के 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह आज दोपहर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू पर इस दिन होगा फैसला, सभी जिलाधिकारियों के साथ होगी CM की बात

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए स्वतंत्र सिंह रावत ने चंद घंटों पहले जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए। उनकी मृत्यु की दुखद खबर उनके घर पर पहुंचा दी गई है और उनके घर समेत गांव में मातम पसरा हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा- देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पेंशन ले जा रहे पेंशनरों की जीप गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत और 6 लोग घायल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here