Home उत्तराखंड देवभूमि में सौतेला पिता बना हैवान…किताब नहीं पढ़ने पर 6 साल की...

देवभूमि में सौतेला पिता बना हैवान…किताब नहीं पढ़ने पर 6 साल की बेटी को दी ऐसी सजा

देवभूमि उत्तराखंड से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है जहाँ सौतेले और सनकी पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं हैं। छह साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी करता रहा। पत्नी के विरोध करने पर शराब पीने का आदी पति उसके साथ भी मारपीट करता था। प्रताड़ना कम नहीं हुई तो परेशान महिला बेटियों को लेकर मायके चली गई। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आज सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उत्तराखंड से बड़ी खबर: राज्य में 15 जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू…इस दिन खुलेंगी शराब की दुकानें

आपको बता दें गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। इसी बीच दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया। दोनों के बीच कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था।

उत्तराखंड से बुरी खबर: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी कार, दो की मौत

अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। पिता की पिछले साल जनवरी में मौत हो चुकी है। मां की पिता से पहले मौत हो चुकी थी। वह इकलौती है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह तीन दिन से अपने मायके में रह रही है। उसके पास राशन की भी दिक्कत है। मासूम की पीठ को पेन से गोदने का मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी अमित कुमार कर रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ग्राफिक एरा की छात्रा मैत्री रावत का कमाल…गूगल में चयन…सालाना सैलरी 54.80


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here