एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन का कोरोना के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर आने के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन अपने अच्छे व्यवहार को लेकर हल्द्वानी में लोगों के बीच जाने जाते थे। कोरोना पाजिटिव होने के बाद पिछले महीने 27 दिसंबर को हल्द्वानी के डा सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद 3 जनवरी को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: सावधान: रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि में मृत मिले दो कबूतर, बड़े खतरे का हो सकते हैं संकेत
यहां उनकी हालत में सुधार आया लेकिन इसके बाद उनकी हालात बिगड़ती चली गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट गया। आज 19 जनवरी को दोपहर को उनका निधन हो गया। डाक्टरों के अनुसार उन्हें डायबिटीज व निमोनिया की शिकायत भी थी। राजीव मोहन का पिछले साल 2019 में ही प्रमोशन हुआ था। इससे पहले भी वह पिथौरागढ़ से लेकर उधम सिंह नगर नैनीताल और हरिद्वार जिले में सेवाएं दे चुके थे।