Home उत्तराखंड उत्तराखंड: बेटे ने मां से की दुष्कर्म करने की कोशिश, फिर पीट-पीटकर...

उत्तराखंड: बेटे ने मां से की दुष्कर्म करने की कोशिश, फिर पीट-पीटकर मार डाला

विकासनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के कटा पत्थर में एक युवक ने अपनी सौतेली मां को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने पहले अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सफल नहीं रहा तो पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन पहले महिला को इलाज के लिए देहरादून लाए और वापस विकासनगर लेकर चले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनोज ने बुधवार की रात अपने सौतेली मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के वक्त उसका पिता कहीं गया हुआ था। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: देवभूमि के लाल का जम्मू कश्मीर में निधन, सूचना मिलते ही बेसुध हुआ परिवार

वापस लौटने पर घायल पत्नी को सीएचसी विकासनगर में भर्ती करवाया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कोरोनेशन अस्पताल देहरादून पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल महिला को एम्स ऋषिकेश ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को वापस विकासनगर लाने लगे, लेकिन गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। महिला के जेठ के लड़के की ओर से डाकपत्थर चौकी में तहरीर दी गई। चौकी प्रभारी डाकपत्थर जय वीर सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप जिस पर अपनी सौतेली मां से दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: विश्व के प्रसिद्ध धाम, बाबा केदार धाम को बम से उड़ाने की धमकी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here