Home उत्तराखंड शानदार: पहाड़ की बेटी पहली बार सेना में बनी मेजर जनरल, जानिए...

शानदार: पहाड़ की बेटी पहली बार सेना में बनी मेजर जनरल, जानिए स्मिता देवरानी के बारे में

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियाँ प्रदेश का नाम हर फील्ड में ऊँचा कर रही हैं। अब इसी कड़ी में ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही पहाड़ की बेटी स्मिता देवरानी भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गई हैं। स्मिता देवरानी मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुंडेख (डाडामण्डी) की रहने वाली हैं। भारतीय सेना में अब तक का उनका सफर गौरवशाली रहा है और अब इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए सेना में उन्हैं ब्रिगेडियर पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बना दिया गया है। स्मिता देवरानी उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जनरल हैं और अब उनकी इस उपलब्धि पर पूरे राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश को उनपर गर्व है।

यह भी पढिये: उत्तराखंड के दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा उनके घर, पूरी देवभूमि गमगीन

स्मिता की बहन अमिता देवरानी भी सेना में अफसर हैं। वो ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही हैं और इस वक्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग एएफएमसी पुणे में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। अब इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड की बेटियाँ प्रदेश का नाम हर फील्ड में ऊँचा कर रही हैं। अब इसी कड़ी में ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही पहाड़ की बेटी स्मिता देवरानी भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गई हैं। स्मिता देवरानी उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जनरल हैं और अब उनकी इस उपलब्धि पर पूरे राज्य को उन पर गर्व है।”


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here