Home अल्मोड़ा पहाड़ में कलयुगी बाप की शर्मनाक करतूत, अपनी ही 7 साल की...

पहाड़ में कलयुगी बाप की शर्मनाक करतूत, अपनी ही 7 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म

देवभूमि उत्तराखंड के पहाडी जिले अल्मोड़ा में एक बाप पर अपनी ही सात साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व और रेगूलर पुलिस ने बेटी का मेडिकल करवाया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना पर राजस्व और रेगूलर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मासूम का मेडिकल करवाया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड: ग्लेशियर टूटने से 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत, लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस जगह तीसरी संतान पैदा होने पर छिन गई जनप्रतिनिधि की कुर्सी, जानिए सबकुछ

शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र में इस साल नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व भी दो मामले हुए, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस साल इससे पहले अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के दो मामले आए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस तीसरी घटना ने तो लोगों को झकझोर दिया है।

देहरादून-मसूरी घूमने के लिए फर्जी RT-PCR रिपोर्ट लगाने वाले 13 टूरिस्‍ट पकड़े गए, चार लोग हिरासत में


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here