Home उत्तराखंड तिरंगे में लिपटकर आखिरी बार देवभूमि पहुंचेगा बेटा रॉबिन बिष्ट

तिरंगे में लिपटकर आखिरी बार देवभूमि पहुंचेगा बेटा रॉबिन बिष्ट

पट्टी बालीकंडारस्यूं के डुमलोट गांव का सैनिक रॉबिन बिष्ट की पंजाब के फिरोजपुर में पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रॉबिन 20वीं गढ़वाल राइफल में तैनात था। बताया जा रहा है उसका पार्थिव शरीर सोमवार सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी मेजर कर्ण सिंह ने बताया कि सैनिक का पार्थिव शरीर लैंसडौन छावनी लाया गया है और सोमवार को उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। रॉबिन के पिता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें फिरोजपुर कैंट पंजाब से सूचना मिली कि उनका पुत्र 23 मार्च से लापता है और 24 मार्च को सूचना दी गई कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

ऐसी ही अकालमृत्यु के कारण कुछ दिन पहले ही एक सैनिक इस दुनिया में नहीं रहा। हिसार के रहने वाले सैनिक संदीप सिंह पूनिया की मौत ने पूरे देश की आंखों में आंसू ला दिए थे । संदीप की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। उनका तीन महीने का बेटा है जिसे उन्होंने आजतक नहीं देखा था। अपने बेटे से पहली बार संदीप नहीं उनका पार्थिव शरीर मिला था। जिसनें भी ये सुना उसकी आंखों में आंसू थे!  देश सेवा को अपनी जिंदगी देने वालों को पूरा भारत सलाम करता है।