Home उत्तराखंड उत्तराखंड: देवभूमि फिर हुई शर्मसार, नाबालिग से अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड: देवभूमि फिर हुई शर्मसार, नाबालिग से अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म

देवभूमि एक बार फिर से शर्मसार हो गयी है। घटना
ऊधमसिंह नगर के जसपुर में की है। जहाँ एक ग्रामीण ने चार युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जसपुर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 29 सितंबर को वह ड्यूटी पर गया था और उसकी पत्नी पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।

h4>यह भी पढ़ें: पहाड़ में एक और दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी..दो लोगों की मौत, छह घायल

उसने आरोप लगाया कि ग्राम तीरथ नगर निवासी प्रीतम सिंह और रोहित कुमार उसके घर में आए और उसकी उन्होंने बेटी का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने दो और दोस्तों प्रवीण सिंह और मानसिंह को भी फोन कर खेत में बुलाया और उसके बाद वे लोग उसकी बेटी को उठाकर प्रीतम सिंह के घर ले गए। जहाँ चारों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: माँ के सामने 13 साल की बच्ची को उठाकर ले गया तेंदुआ, दूसरे खेत में मिला शव

जब उसकी पत्नी खेत से लौटी तो उसने काफी समय तक बेटी को इधर उधर ढूंढा। बाद में उसने प्रीतम सिंह के घर से बेटी को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने मां बेटी दोनों को बंदूक दिखाकर धमकाया और चुप रहने को कहा। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि धारा 342, 376, 504, 506 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here