Home उत्तराखंड उत्तराखंड से बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 17 और लोग...

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 17 और लोग कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी अब कोरोना वायरस के चपेट में आ गये है। जानकारी के लिए आपको बता दें की इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में शामिल सभी के सैंपल जांच के लिए गये है और अब खबर यह है की 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में सतपाल महाराज भी मौजूद थे और वह भी कोरोना पॉजिटिव है।

यह भी पढ़े: उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर: फौजी जवान की इलाज के दौरान मौत, पहाड़ में पसरा मातम

बताया जा रहा है की अब कैबिनेट के सभी मंत्री भी क्वॉरेंटाइन हो सकते हैं। खबर के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और अन्य सदस्यों में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दुखद खबर: नदी में तैरता मिला ITBP जवान का शव, एक हफ्ते से था लापता


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here