Home उत्तराखंड सल्ट उपचुनाव: आज है मतदान…96 हजार मतदाता करेंगे फैसला..CM तीरथ का पहला...

सल्ट उपचुनाव: आज है मतदान…96 हजार मतदाता करेंगे फैसला..CM तीरथ का पहला टेस्ट

उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां 151 बूथों पर  49193 पुरुष व 47048 महिलाओं समेत कुल 96241 मतदाता हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का खास खयाल रखा जा रहा है। सल्ट में लोकतंत्र का पर्व शुरू हो गया है। लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने विधानसभा क्षेत्र के स्याल्दे स्थित डूंगरी बूथ पर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने भी स्याल्दे ब्लाॅक के जसपुर बूथ पर मतदान किया। दोनों ही प्रत्याशी आत्मविश्वास सेस लबरेज दिखे। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी।

उत्तराखंड: कुंभ में शामिल हुए निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर की कोरोन से मौत

भाजपा की ओर से महेश जीना, कांग्रेस की ओर से गंगा पंचोली, सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यत: टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है। इस उपचुनाव में सीएम तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत की साख भी दांव पर लगी हुई है। अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो तीरथ के नेतृत्व पर भी मुहर लग जाएगी और अगर ऐसा कुछ होता है जो भाजपा के हक में नहीं होगा तो भाजपा के लिए परेशानी खड़ा करने वाला होगा।

उत्तराखंड: युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

वहीं, कांग्रेस की ओर से हरीश रावत गुट की गंगा पंचोली मैदान में हैं। हरीश रावत ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था। अगर गंगा जीत गईं तो यह पार्टी में हरीश रावत खेमे के लिए अच्छी खबर होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सल्ट उपचुनाव में पार्टी एक बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने की ओर बढ़ रही है। दुर्भाग्य से भाजपा को ऐसे चुनाव का हिस्सा बनना पड़ा, जिसके लिए हमने कभी नहीं सोचा था और यह पूरी तरह से परिस्थितिजन्य चुनाव है। लेकिन स्व. जीना ने जिस तरह से विकास किया और आम जनता के साथ उनका व्यवहार और संवाद था, उसके लोग आज भी कायल हैं।

यह भी पढ़ें: पहाड़ की युवती से गैंगरेप, पहले बनाया अश्लील वीडियो फिर भाई-भतीजों को परोस दी प्रेमिका


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here