Home अल्मोड़ा उत्तराखण्ड: पहाड़ में एक और दर्दनाक हादसा, वैगनआर कार खाई में गिरने...

उत्तराखण्ड: पहाड़ में एक और दर्दनाक हादसा, वैगनआर कार खाई में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट ब्लॉक से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार नोकुचिया रणथमल मार्ग में सोमवार देर शाम यह हादसा हुआ है। एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: देवभूमि का एक और लाल ड्यूटी के दौरान शहीद, चार महीने बाद होना था रिटायर.. परिवार में मचा कोहराम

कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र देवायल ले जाया गया। व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त आनंद सिंह पुत्र देव सिंह, सुरेंद्र राम पुत्र भगत राम तथा पार्वती देवी पत्नी महेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में दुखद सड़क हादसा, यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 की मौत 10 लोग घायल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here