Home उत्तराखंड बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर फ़ैली मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौत...

बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर फ़ैली मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौत की खबर, मुकदमा हुआ दर्ज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किस तरह से दुरपयोग किया जा सकता है ये अब आज एक बार फिर साबित हो गया है। शरारती लोग सोशल मीडिया पर न सिर्फ सामाजिक और धार्मिक नफरत फैलाते हैं बल्कि कई बार ऐसी भी बातें फ़ैल जाती हैं जिसपर भरोसा करना ही अपने आप में बड़ा मुश्किल होता है। ऐसा ही एक कृत्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शरारती तत्वों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संबन्ध में डाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मौत की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मृत्यु की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है और अब मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि बहुत ही जल्द ऐसे शरारती लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे और कानून उन्हें उनके किये की उचित सजा देगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here