Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: शादी से लौट रही मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो...

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: शादी से लौट रही मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में दर्दनाक हादसा। शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य तीन लोग सुरक्षित बच गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की घटना में मौत हुई, उसने वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 07 टीए 7834 गबनीगांव में विशाल लॉज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्युनि आ रहा था। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: मसूरी में ITBP की महिला बॉक्सर से रेप… साथी सिपाही ने ही बनाया हवस का शिकार

इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल पुत्र मुर्खिया लाल वर्ष 55 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल पुत्र कुन्दन लाल उम्र 45 की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई । इसे अलावा बलिराम पुत्र उमेद लाल उम्रर 30 और धीरज लाल पुत्र कंदी लाल उम्र 32 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उमेद लाल सही सलामत हैं। इन्हें कम चोटे आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी के ब्रेक फेल होने से यह घटना घटित हुई है। गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here