Home उत्तराखंड एक पैर खोने के बाद भी नहीं खोया हौसला, वर्ल्ड स्पोर्ट्स में...

एक पैर खोने के बाद भी नहीं खोया हौसला, वर्ल्ड स्पोर्ट्स में पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का सम्मान

शरद चन्द्र जोशी वर्ष 2005 से उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं  और वर्तमान में पुलिस का ये जवान 31वी वाहिनी पीएसी में सेवारत हैं। इस दौरान वो लगातार अपने काम और मेहनत से पुलिस अधिकारियों के चेहते बने हुए थे लेकिन साल 2015 उनके जीवन में एक बहुत बढ़ी दुर्घटना लेकर आया जब सड़क दुर्घटना में शरद चन्द्र जोशी ने अपना बायां पैर खो दिया था| पर अपना बांया पैर खोने के बाद भी शरद का हौसला कभी भी कम नहीं हुआ था। अपने कृत्रिम पैर के साथ अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, साहस और मेहनत के बल पर अब उन्होंने एक बढ़ी उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि कि दिनांक 10-02-2019 से 16-02-2019 तक शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुए International Wheelchair and Amputee Sports में 2019 में देश का प्रतिनिधित्व किया है| इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरक्षी शरद चन्द्र जोशी ने बैडमिंटन के सिंगल एवं डबल्स इवेन्ट में कांस्य पदक अपने नाम किया है। पदक हासिल करने के बाद शरद चन्द्र वापस उत्तराखंड आ चुके हैं और इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने मंगलवार को जोशी की पीठ थपथपाई।

दो कांस्य पदक लेकर लौटने पर जोशी का पुलिस मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान जोशी को नियमित अभ्यास कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। शरद चन्द्र जोशी से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here