Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: शहीद जवान की पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस विभाग...

उत्तराखण्ड: शहीद जवान की पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस विभाग में पसरा मातम

कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस दिन-रात सड़कों पर तैनात है। जिनका घर परिवार है लेकिन वो दूसरों के परिवार को बचाने के लिए और दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए लगे हुए हैं। इस बीच देहरादून से बुरी खबर आई है एक सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है। मरने वाले कांस्टेबल का नाम संजय गुर्जर है। सोमवार रात वो पीपीई किट लेकर बिधोरली स्थित क्वारेंटीन सेंटर गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त संजय की बाइक फिसल गई। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां आज दोपहर उनकी मौत हो गई। संजय की मौत की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस महकमे में मातम पसर गया। उनके साथियों ने घटना पर अफसोस जताया। संजय के परिवारवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़िये: बड़ी खबर: देहरादून से आज घर लौटेंगे चंडीगढ़ से आए हुए रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के लोग

जानकारी के मुताबिक सोमवार को संजय गुर्जर पीपीई किट लेकर क्वारेंटीन सेंटर गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद वो बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी प्रेमनगर में उनकी बाइक स्लिप हो गई। संजय सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट आई थी। संजय को इलाज के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में मातम पसरा है। संजय गुर्जर साल 2006 बैच के सिपाही थे। पुलिस अधिकारियों ने भी कांस्टेबल संजय गुर्जर की मौत पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस lockdown के दौरान अगर आपके पास है घर जाने का E-PASS तो यहाँ से करवाइये अपनी कैब Book, क्लिक करें


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here