Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग के लाल कांन्सटेबल दिग्विजय बिष्ट को सलाम, रक्तदान करके बचाई महिला...

रुद्रप्रयाग के लाल कांन्सटेबल दिग्विजय बिष्ट को सलाम, रक्तदान करके बचाई महिला की जान

उत्तराखण्ड पुलिस हमेशा से जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है और इंसानियत की भी हर रोज नई-नई मिसाल पेश कर रही है। उत्तराखंड पुलिस इस कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों की मदद करके मानवता का उदाहरण दे रही है। ताजा मामला चमोली जिले के गोपेश्वर से है जहाँ कांन्सटेबल दिग्विजय बिष्ट ने मानवता की मिशाल पेश की है जिससे उनकी चारों और वाह वाही हो रही है। ये जानकारी खुद चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया द्वारा साझा की है। दरअसल गोपेश्वर के निजमूला घाटी के गौंणा गांव के निवासी जसपाल सिंह पंवार की पत्नी लक्ष्मी को लंबे समय से खून की कमी थी। जब ज्यादा ही तबीयत ख़राब हुई तो घरवालों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया लेकिन खून की कमी होने के कारण उनकी हालात बिगड़ती जा रही थी वहीं दुर्भाग्यवश अस्पताल में रक्त नहीं था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पैतृक गांव लाया जाएगा शहीद का पार्थिव शरीर, छोटा भाई भी कर रहा सेना में जाने की तैयारी

डॉक्टरों ने परिजनों को कहा कि तत्काल रूप से ए नेगेटिव रक्त का प्रबंधन करने की जरूरत है। परेशानी में परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांगी। इसी दौरान पुलिस कार्यालय में तैनात कॉन्स्टेबल दिग्विजय बिष्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से जब महिला के बारे में पता लगा तो वह तुरंत ही बिना समय व्यर्थ किए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर महिला को नया जीवनदान प्रदान किया। रक्त मिलने के बाद महिला की हालत स्थिर है। महिला के घर वालों ने दिग्विजय बिष्ट का आभार व्यक्त किया।  कॉन्स्टेबल दिग्विजय बिष्ट रुद्रप्रयाग जिले के भीरी क्षेत्र के सुरसाल गाँव के मूल निवासी है और एक साल पहले ही उत्तराखण्ड पुलिस में उनकी तैनाती हुई है ये खबर सुनते ही पुरे भीरी क्षेत्र में दिग्विजय बिष्ट की वाह वाही हो रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: तीन फौजियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉकडाउन में सड़क पर कर रहे थे पार्टी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here