Home उत्तराखंड उत्तराखंड में खाकी पर लगा दाग, मास्क न होने पर युवक को...

उत्तराखंड में खाकी पर लगा दाग, मास्क न होने पर युवक को पीटा और साथी को दी गाली

देवभूमि उत्तराखंड में मास्क न पहनने पर पुलिस के दो सिपाही इतने उग्र हो गए कि एक युवक को धरती पर लेटाकर लात घूसों से मारना ही शुरू कर दिया। इसके साथ ही नेहरू कॉलोनी में दरोगा की जबान इतनी फिसली कि उन्होंने मास्क न पहनने पर एक व्यक्ति को उनके परिवार के सामने ही गालियां दे डाली। पर इन दोनों मामलों में इन वर्दीधारियों की किस्मत खराब रही और वह इसलिए कि दोनों घटनाओं का वीडियो बृहस्पतिवार को कप्तान के हाथ लग गया। कप्तान ने तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच भी बैठा दी है।

यह भी पढ़ें: दुखद हादसा: दिवाली पर पटाखों से बुझा घर का दिया, 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इन दोनों मामलों में पहला मामला राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है। यहां फव्वारा चौक पर नेहरू कॉलोनी थाने के दरोगा देवेंद्र गुप्ता ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति अपने परिवार को ले जा रहा था। उसकी गलती इतनी थी कि मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस पर दरोगा देवेंद्र गुप्ता इतना गुस्सा हो गए कि उन्हें गंदी गंदी गालियां देने लगे। किसी शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो वायरल हो गयी। वीडियो पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी के मोबाइल तक भी पहुंच गई। फिर क्या था कप्तान का पारा चढ़ा और तत्काल प्रभाव से दरोगा को सस्पेंड करते हुए जांच सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी को सौंप दी।

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, खेल-खेल में दुनिया छोड़ गयी जुड़वा बच्चियां

शाम होते-होते मित्र पुलिस के दो और कारिंदे इससे भी बुरी हरकत करते हुए एक वीडियो में नजर आ गए। यह मामला ऋषिकेश का है, यहां एक सिपाही युवक को धरती पर लेटाकर इतनी बुरी तरह पीट रहा है। गलती उसकी भी इतनी थी कि उसने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। पास में खड़ा एक व्यक्ति उन्हें ऐसा करने से रोक रहा था। वह गुहार लगाता रहा, लेकिन सिपाही युवक को पीटना बंद नहीं करता। फिर उसे गंदी गंदी गालियां देने लगता है। यह मामला भी कप्तान के पास पहुंचा दो इन दोनों सिपाहियों संजय सेजवाल और नीरज को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर के पास खेल रही थी 2 साल की बच्ची, पानी के गड्ढे में डूबने से मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here