Home उत्तराखंड बड़ी खबर: देहरादून से आज घर लौटेंगे चंडीगढ़ से आए हुए रुद्रप्रयाग,...

बड़ी खबर: देहरादून से आज घर लौटेंगे चंडीगढ़ से आए हुए रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के लोग

प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ में फंसे हुये उत्तराखण्ड के लोगों के लिए वापस लाने के लिए कल बसों को रवाना कर दिया था। चंडीगढ़ से 113 बसों में 3082 प्रवासियों को वापस लाया गया है। ये लोग आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए जायेंगे। कुछ लोग ऋषिकेश से भी अपने घरो के लिए जायेंगे वहीँ 1537 लोग अपने निजी वाहनों से लौटे है। विभिन्न प्रदेशो से वापस आने के लिए अभी तक 1.57 लाख लोगों ने सरकार द्वारा जारी वेबसाइट में अपना पंजीकरण करा दिया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा है की प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी यह न सोचें की सरकार उनके बारे में नहीं सोच रही है, दिक्कत में फंसे सभी लोगों को वापस लाया जायेगा।

इस lockdown के दौरान अगर आपके पास है घर जाने का E-PASS तो यहाँ से करवाइये अपनी कैब Book, क्लिक करें

वहीँ मुख्यमंत्री रावत ने कहा की लॉकडाउन के कारण राज्य के अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों को केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत वापस लाया जायेगा। पहले उन लोगों को लाया जा रहा है जो न घर में हैं, और न ही कार्य स्थल पर। विभिन्न प्रदेश के जो लोग राज्य में रूके हैं उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मिलकर हमें कोरोना के इस वैश्विक संकट से लड़ना है और इसपर विजय प्राप्त करनी है, इसके लिए हमें संयम और धैर्य की भी आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़िये: उत्तराखंड: शहीद जवान शंकर के मां से अंतिम शब्द, “माँ फायरिंग शुरु हो गई है, बाद में फोन करुंगा”


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here