उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर खटोली गांव में जंगली लिगड़े खाने से एक किशोर की मौत हो गई है बांकी 7 लोगों की तबीयत खराब हो गई उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शादी के मंडप से दूल्हे को ले उड़ी प्रेमिका, फिर दूल्हे के भाई को करनी पड़ी भाभी से शादी
मिली जानकारी के अनुसार खटोली गांव के रहने वाले कमल सिंह और उनके भाई पान सिंह को उनके रिश्तेदार जंगली लिंगुड़ा देकर गए थे 8 जुलाई को दिन में कमल सिंह के परिवार ने और शाम को पान सिंह के परिवार ने जंगली लंगड़े बनाकर खाए। जिसके बाद कमल सिंह के पुत्र अंकित सिंह 11 वर्ष, संजय 17 वर्ष, पुत्री रिया 14 वर्ष की तबीयत खराब हो गई वही दूसरे भाई पान सिंह के परिवार में पत्नी शांति देवी 40 वर्ष, पुत्री सरोज 18 वर्ष, पुत्र भोला सिंह 13 वर्ष, उत्तम सिंह 22 वर्ष और पवन सिंह 16 वर्ष की तबीयत खराब हो गई।