Home उत्तराखंड उत्तराखंड: प्रदेश में कोरोना का एक और मामला देहरादून से, अब हुए...

उत्तराखंड: प्रदेश में कोरोना का एक और मामला देहरादून से, अब हुए कुल 93 मामले

कोरोना संक्रमण भारत में अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर रहा है पिछले 10 दिनों से देशभर के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के लिए राहत की बात ये रही थी कि बीते दिन एक ही मामला सामने  आया था जबकि 16 मई को राज्य में रिकॉर्ड 9 मामले सामने आये थे जिससे हडकंप मच गया था। लेकिन अब एक दिन की राहत के बाद आज सुबह-सुबह एक और कोरोना संक्रमण का मामला सामने आ गया है। यह मामला भी प्रवासियों से ही जुड़ा हुआ है जो बीते दिनों महाराष्ट्र से देहरादून पहुंचे थे।

यह भी पढ़िये: 27 लोगों से भरी उत्तराखण्ड परिवहन की बस में मिला कोरोना पाॅजिटिव, अब इन गांवों पर खतरा

राजधानी देहरादून के मेहूंवाला में एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गयी है। जबकि अब महिला के पति को भी बुखार की शिकायत मिल रही है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से पिछले 10 दिन राज्य पर भारी साबित हुए हैं, क्योंकि इस दौरान कोरोना के 30 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 93 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली व पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो लोगों का भी यहां उपचार हुआ। कुल 93 मरीजों में अब तक 54 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 39 मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक महिला की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़िये: कोरोना का कोहराम: उत्तराखंड में अब कुल 92 मामले, तो रेड जोन में जा सकते हैं ये दो जिले

जिला                    संख्या

देहरादून                 46
उधमसिंहनगर          20
नैनीताल                15
हरिद्वार                07
पौड़ी                    02
अल्मोड़ा                02
उत्तरकाशी             01
बागेश्वर                00
चंपावत                00
चमोली                00
पिथौरागढ़            00
रुद्रप्रयाग             00
टिहरी                00

यह भी पढ़िये: दुखद: लॉकडाउन के बाद भी कम नहीं हो रहे दुष्कर्म के मामले, देहरादून में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here