Home उत्तराखंड लोकगायक नेगी दा होंगे 2022 में CM पद का चहरा, जानिये वायरल...

लोकगायक नेगी दा होंगे 2022 में CM पद का चहरा, जानिये वायरल खबर पर उनकी प्रतिक्रिया

वरिष्ठ लोकगायक और पहाड़ की पहचान नरेन्द्र सिंह नेगी के बारे में बीते दिन एक न्यूज़ पोर्टल पर लिखी गई खबर सोशल मीडिया में दिन भर चर्चाओं के केंद्र में रही। दरअसल एक न्यूज पोर्टल में नेगीदा के बारे में लिखा गया था कि वह पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं और उन्हें 2022 के चुनाव में सीएम पद के लिए नामित किया गया है। इस कथित खबर की जानकारी मिलते ही नेगीदा ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से तत्काल उक्त पोर्टल की खबर को पूरी तरह झूठा करार देकर कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है।

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड हाइकोर्ट का एलान… चारधाम यात्रा पर फिलहार रोक… सरकार को दिए ये निर्देश

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के एक पोर्टल में अपने बारे में चौंकाने वाली सूचना पढ़ी और उन्हें इससे ठेस पहुंची चूंकि ये सूचनाएं पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। वह किसी राजनैतिक दल के न तो सदस्य थे और न ही कभी बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जी के साथ जो फोटो है वह उस समय का है जब 2 साल पहले संगीत नाटक अकादमी के पुरुस्कार की घोषणा होने पर वे बधाई देने मेरे घर आये थे। इस झूटी व भ्रामक खबर के लेखक व चैनल के बारे मे  विस्तृत जानकारी हासिल कर रहा हूं तभी आगे कार्यवाही करूंगा।

रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग: जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

नेगीदा ने पहले कहा कि वह उस खबर के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर रहे हैं, इसके बाद वह आगे की कार्रवाई करेंगे। इस खंडन के बाद नेगीदा के हजारों प्रशंसक उक्त पोर्टल पर बरस पड़े हैं। कुछ देर बाद नेगी दा ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट में इस खबर को लेकर लिखा गया माफीनामा पोस्ट किया। नेगी ने लिखा कि उनके बारे में जो भ्रामक खबर छापी गई उस पर गलती स्वीकार करने के बाद खबर को सही कर दिया गया है। उन्होंने इस माफीनामे को स्वीकार कर लिया और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

उत्तराखंड: दक्षिण कोरिया को भायी देवभूमि की बेटी की फिल्म, “एक था गांव” फिल्म को मिला Audience Choice Award


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here