Home उत्तराखंड बीजेपी में उत्तराखंड के सांसद अनिल बलूनी का बढ़ा कद, अब मिली...

बीजेपी में उत्तराखंड के सांसद अनिल बलूनी का बढ़ा कद, अब मिली ये दो अहम जिम्मेदारियां

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की बीते दिन घोषणा कर दी है। नड्डा ने बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद करीब 8 महीने बाद अपनी नई टीम की घोषणा की है। जेपी नड्डा की नई टीम में अनिल बलूनी को बड़ी जगह मिली है। बलूनी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे मीडिया इंचार्ज भी बने रहेंगे। BJP के इतिहास में अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद के बाद मीडिया प्रभारी और मुख्य प्रवक्ता बनने वाले बलूनी सिर्फ तीसरे शख्स हैं। जिससे ही आप उनके कद का अंदाजा बीजेपी में लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नदी किनारे फूल तोड़ने गई थी 12 वर्षीय शिवानी, मगरमच्छ ने बनाया निवाला..दर्दनाक मौत

आपको बता दें अनिल बलूनी वर्तमान में उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद भी हैं। जबसे उन्होंने उत्तराखंड के सांसद की जिम्मेदारी संभाली है उसके बाद से ही वो प्रदेश के विकास के लिए काफी प्रयास भी कर रहे हैं। पलायन के मुद्दे पर बलूनी ने बड़ी मुहिम शुरू की थी। साथ ही वो जनहित के मुद्दे को जोर शोर से उठाते रहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में उत्तराखंड मूल के महेंद्र पांडेय को भी जगह मिली है। पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। पांडेय लंबे समय से केंद्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने उत्तराखंड सांसद अनिल बलूनी और पांडेय को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 11 साल की बच्ची को निवाला बना गया आदमखोर, खेत में घास लेने गयी थी मासूम

कैंसर को मात देकर पूरी जीवटता के साथ सांसद और राष्ट्रीय मीडिया का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाने वाले बलूनी उत्तराखंड के सरोकारों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। केंद्रीय संगठन की तमाम व्यस्तता के बावजूद वह राज्य की समस्याओं के समाधान का प्रयास करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों के माध्यम से उन्होंने राज्य हित के कई मसलों का समाधान भी कराया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव 4 कैदी फरार, हाल ही में संक्रमण की हुई थी पुष्टि


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here