Home उत्तराखंड उत्तराखंड:- चमोली (दुःखद खबर), 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर...

उत्तराखंड:- चमोली (दुःखद खबर), 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर मां ने की आत्महत्या

उत्तराखंड : जनपद चमोली से एक ऐसा  मामला सामने आया  हैं जिसके जिक्र मात्र से रूह कांप जाती है। नंदानगर विकासखंड स्थित गांव की एक महिला ने अपनी मासूं बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। मां ने अपने मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर फांसी लगा ली। दोनों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के सरपाणी गांव निवासी 20 वर्षीय अनीशा ने अपने 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर फांसी लगा ली। दोनों के शव पास के ही उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिले हैं।

नंदानगर तहसील के तहसीलदार राकेश देवली ने जानकारी दी और बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी और उसके 14 माह के पुत्र का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है, घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। इस खबर को सुनकर हर कोई सन्न रह गया है।

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। घटना स्थल पर क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी घटना की तहकीकात कर रहे हैं। अनीशा ने अपने बच्चे के साथ आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। मरने वाली महिला सरपाणी गांव की रहने वाली थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here