Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: बेरहम पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत...

उत्तराखण्ड: बेरहम पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका छह माह की गर्भवती थी। दोनों के बीच हुई हाथापाई में आरोपी पति को भी चाकू लगा है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर सकटक्वा गांव का रहने वाला आकाश संजय नगर खेड़ा में अपनी पत्नी बबली के साथ रहता था। वो सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उयसकी पत्नी बबली छह माह की गर्भवती थी। उसे अपनी पत्नी के बबली के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों की बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। शुक्रवार देर रात भी आकाश और बबली के बीच विवाद हुआ तो दोनों मारपीट पर उतर आए। बचाव के लिए बबली ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। विरोध में आकाश ने बबली का गला दबा दिया, जिससे बबली की मौत हो गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here