Home उत्तराखंड गढ़वाल राइफल के जवान की शहादत से देवभूमि गमगीन… अंतिम सफर पर...

गढ़वाल राइफल के जवान की शहादत से देवभूमि गमगीन… अंतिम सफर पर निकला पार्थिव शरीर

उत्तराखंड में सीमांत जनपद चमोली के कोटकंडारा क्षेत्र के सुनाली गांव निवासी आठवीं गढ़वाल राइफल्स जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात सुरेंद्र सिंह नेगी(38 वर्ष) की हार्ट अटैक के कारण बीते दिन मौत हो गई थी। सुरेंद्र सिंह नेगी रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद अपने कमरे पर लौटे थे। उनकी मौत की खबर से परिवार के साथ ही पूरी देवभूमि भी सदमे में है। अब आज मृतक जवान का शव राजधानी देहरादून पहुँच चुका है। जवान सुरेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। जवान की पत्नी और बच्चे देहरादून में ही रहते हैं।

यह भी पढ़िये: देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे गए हवलदार दीपक कार्की, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद जवान सुरेंद्र सिंह नेगी को देहरादून में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि शहीद के परिवारजनों के साथ हम सबकी गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है। सुरेन्द्र सिंह 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। सुरेंद्र परिवार में सबसे छोटे थे। उनके 83 वर्षीय बुजुर्ग पिता गोविंद सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं। बड़ा भाई सुलभ भी सेना से रिटायर्ड है। सुरेंद्र का मंझला भाई दुलभ सिंह भी गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत है।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड में शोक की लहर, देवभूमि का एक और लाल देश के लिए शहीद


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here