Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग: पति ने पत्नी को 10000 में बेचा, फिर खरीददार ने पति...

रुद्रप्रयाग: पति ने पत्नी को 10000 में बेचा, फिर खरीददार ने पति के सामने किया महिला से दुष्कर्म

देवभूमि उत्तराखंड की देवभूमि वाली पहचान को कुछ दरिंदे लगातार आघात पहुंचा रहे हैं और अब शहरों में तो छोड़ दीजिये गांवों में भी बेटियां, महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कुछ घटनाओं की वजह से देवभूमि की शान पर काला धब्बा लग रहा है। मैदान के साथ-साथ अब पहाड़ों में भी दुष्कर्म के मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के थाना गुप्तकाशी के अंतर्गत फेगू गाँव का है जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 10 हजार में नेपाली मूल के व्यक्ति को बेच दिया। इतना ही नहीं इसके बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन नशे में उसके साथ गाली-गलौच कर पिटाई करता है। महिला ने बताया कि बीती 26 सितंबर की रात वो अपने साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को घर ले आया और आरोप लगाया कि व्यक्ति ने पति के सामने ही मुझसे दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहाँ सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 70 दुकानें जलकर राख, 3 सिलेंडर भी फटे

पीड़िता ने आगे बताया कि उसकी पति ने कहा कि उसने 10 हजार रुपये में उसका सौदा किया है। इसलिए वो चुपचाप रहे। पीड़िता ने कहा कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात नेपाली युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पति पर मारपीट और दुष्कर्म में साथ देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मंगलवार को महिला के पति राजकुमार पुत्र गोपाल निवासी ग्राम फेगू, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, दुष्कर्म आरोपित का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत, उप निरीक्षक शिवप्रसाद और कांस्टेबल विजय शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हथौड़ा मारकर की हत्या


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here