Home उत्तराखंड पहाड़ की बेटी मेजर सुमन बनेंगी पहली भारतीय जिन्हें मिलेगा यूएन का...

पहाड़ की बेटी मेजर सुमन बनेंगी पहली भारतीय जिन्हें मिलेगा यूएन का एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आये दिन ऐसा काम करती रहती हैं जिससे प्रदेश के लोगों का सीना चौड़ा हो जाता है अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है मेजर सुमन गवानी का तो आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला। जब से आर्मी में बेटियों के लिए भी राह खुली  है तब से जल, थल और नभ तीनों जगहों  में पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड की बेटियां अपना परचम लहराती आ रही हैं। ऐसी ही एक बेटी है मेजर सुमन गवानी जिन्हें शांति सेना में अपने विशेष प्रदर्शन के चलते संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारतीय सेना की अधिकारी और महिला शांतिदूत मेजर सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र की तरह से अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया था।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में तीन दिन सड़ता रहा युवती का शव, उदारी से बदलीं बर्फ की सिल्लियां

उनके साथ ही एक और ब्राजीलियाई महिला कमांडर को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) के लिए चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने उन्हें “पावरफुल रोल मॉडल” के रूप में वर्णित किया है। दक्षिण सूडान में एक सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहने के दौरान मेजर सुमन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह पहली बार है कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार किसी भारतीय शांतिदूत को मिल रहा है। मेजर सुमन उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पोखर गांव की रहने वाली हैं। सुमन की प्रारंभिक शिक्षा उत्तरकाशी और टिहरी में हुई है। इसके बाद सुमन ने देहरादून की डीएवी कॉलेज से बीएड किया लेकिन शिक्षक बनने के बजाय उन्होंने सेना में जाकर देश सेवा करने की ठानी और सेना में अफ़सर बनने के लिए तैयारी शुरु की।

यह भी पढ़िये: गढ़वाल में शर्मनाक हरकत… पैदा होते ही नवजात को थैले में डालकर छत पर छोड़ दिया।

उनका भारतीय सेना में चयन भी हो गहया और 2010 में वह भारतीय सेना में प्रशिक्षण पूरा कर अफ़सर बन भी गईं। उनके पिता प्रेम सिंह गवानी अग्निशमन विभाग से रिटायर्ड हैं जबकि माता कविता गृहणीं हैं। वे तीन भाई बहन हैं। सबसे छोटा भाई नागेन्द्र गवानी वायु सेना में और बहन शशि गवानी थल सेना में ही अफसर हैं। संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर अवार्ड 2019 के लिए अब उन्हें चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान आगामी 29 म‌ई को एंटोनियो गुटेरेस द्वारा दिया जाएगा। सबसे खास बात तो यह है कि सुमन देश की पहली नागरिक है जिन्हें इस अंतराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा यह उत्तराखण्ड के साथ ही सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए भी बड़े गर्व की बात है।

यह भी पढ़िये: उत्तराखंड में 9 नये मरीज कोरोना वायरस पॉजिटिव, 409 पहुँची कोरोना संक्रमितों की संख्या


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here