Home उत्तराखंड Exit Poll 2019: सर्वे के नतीजों से उत्तराखंड में मोदी लहर, जानिये...

Exit Poll 2019: सर्वे के नतीजों से उत्तराखंड में मोदी लहर, जानिये कौन दे रहा कितनी सीटें

कल यानी 19 मई को लोकसभा चुनावों का अंतिम चरण भी थम गया है और उसके बाद शाम होते-होते चुनावी नतीजों से जुड़े तमाम एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। इन नतीजों से पूरे देशभर में एक बार फिर मोदी लहर देखने को मिल रही है, क्यूंकि अधिकाँश जनता ने उन्हीं के नाम पर ही भाजपा के प्रत्याशियों को टिकट दिया है। और इस बार एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आ रहे हैं उससे लग रहा है कि भाजपा 2014 में बनाया गया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 से अधिक सीटें भी हासिल कर सकती है।

बात अगर उत्तराखंड की करैं तो उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट दावा कर रहे हैं। उनके इस दावे को अधिकांश सर्वेक्षणों ने बल दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो तमाम चैनलों के एक्जिट पोल सामने आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनने जा रही है। उनका दावा है कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटें जीत कर इतिहास रचेगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा कि कोई दल लोकसभा चुनाव में जीत दोहराएगा।

एबीपी न्यूज का एग्जिट पोल कहता है कि उत्तराखंड में बीजेपी 4 सीटें जीतती दिख रही है। कांग्रेस के खाते में 1 सीट आने की उम्मीद है। उधर न्यूज 24 चाणक्य का एग्जिट पोल कहता है कि उत्तराखंड में बीजेपी 4 से 5 सीटें जीतती दिख रही है। कांग्रेस 0 से 1 सीट पर सिमट सकती है। इस बीच उत्तराखंड के न्यूज चैनल एचएनएन के मुताबिक बीजेपी प्रदेश में 5 सीटें जीतती दिख रही है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि एक्जिट पोल पर एकरूपता नहीं है। हम एक्जिट पोल को खारिज नहीं कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में और बेहतरीन तस्वीर की हमें पूरी आस है। एक्जिट पोल में दस बीस नहीं, बल्कि कई सीटों का अंतर दिख रहा है। इसलिए सबसे बेहतर स्थिति ये ही है कि मतगणना का इंतजार किया जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here