Home उत्तराखंड बड़ी खबर: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा किरन की मुंह दबाकर की...

बड़ी खबर: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा किरन की मुंह दबाकर की गई थी हत्या, पति और सास गिरफ्तार..

चंपावत के लोहाघाट में 6 जून को दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई किरन ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसका मुंह दबाकर हत्या की गई थी। आपको बता दें की, इसका खुलासा किरन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था। आपको बता दें की, मार्च में किरन की शादी लोहाघाट के जोड़िया तोक में रहने वाले कुलदीप बिष्ट से हुई थी। वहीं, आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले रोजाना किरन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद बीते शनिवार को किरन अपने घर में मृत पाई गई थी। ससुराल वालों का कहना था की किरन ने खुदखुसी की है। आगे पढ़ें:

उत्तराखंड से दुखद खबर: बरात में गए 5 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, दोनों गांव में पसरा मातम..

लेकिन किरण के पिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए उसके ससुरालवालो के ऊपर आरोप लगाया था। आपको बता दें की किरन महज 22 साल की थी। पिता की शिकायत पर पुलिस मृतक के पति और सास को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शादी के बाद से ही सास हीरा देवी और पति कुलदीप दहेज के लिए किरन को प्रताड़ित करने लगे। किरन ने इस बारे में अपने परिजनों को भी बताया था। वहीं तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में चंपावत के सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने से दम घुटने के कारण मौत होने की बात पता चली है। दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 304 बी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

 यह भी पढ़ें: गढ़वाल: पुलिस ने जब काटा चालान तो महिला पर आया देवता, छोड़ना पड़ा चालान…देखिये वीडियो


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here