Home उत्तराखंड अब उत्तराखंड के इस शहर में भी दो दिन तक रहेगा सम्पूर्ण...

अब उत्तराखंड के इस शहर में भी दो दिन तक रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें शहर का नाम

नैनीताल जिले में बढ़ते कोरोना मरीज को देखते हुए शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागे करने का फैसला लिया है। नैनीताल के साथ ही काशीपुर शहर में लॉकडाउन लागू किया जाएगा।  लॉकडाउन के दौरान, जरूरी दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों को पूर्णत: बंद किया जाएगा ताकि शहर को सेनेटाइज किया जा सके। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। सरकार और प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को दुकानें बंद करने का नैनीताल के व्यपारियों ने विरोध जताया है। राम सेवक सभा में शुक्रवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी के सर्वसम्मति से शनिवार और रविवार को दुकाने बंदे करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से एक और बुरी खबर, 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि नैनीताल पर्यटक स्थल है शनिवार और रविवार को नगर में काफी भीड़ रहती है। जिससे पर्यटन व्यवसाय चलता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से वार्ता की  गई। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएम से वार्ता करके व्यापारियों की परेशानियों का निस्तारण किया जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन करना बहुत जरूरी हो गया है। लॉकडाउन के समय शहर को सेनेटाइज किया जाएगा ताकि वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में चमत्कार: माँ के हाथ से बच्चा छूट तेज नाले में बहा, दो सौ मीटर बहने के बाद भी बच गयी जान


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here