Home उत्तराखंड BIG BREAKING: त्रिवेंद्र सरकार ने वापस लिया 31 मार्च को दूसरे जिलों...

BIG BREAKING: त्रिवेंद्र सरकार ने वापस लिया 31 मार्च को दूसरे जिलों में जाने की छूट का आदेश

केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य सरकार ने 31 मार्च की अंतर्जनपदीय यातायात की घोषणा को वापस ले लिया है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। 31 मार्च को अधिकतर भीड़ होने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा है इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाउन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़िये: बचके रहना रे बाबा..! कंडाली लेकर घूम रही यहाँ महिला पुलिस

देखिये वीडियो: 

केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के बाद उत्तराखंड में 31 मार्च को अंतर जनपदीय परिवहन सेवा खुली रहने का आदेश वापस लिया जाता…

Gepostet von Trivendra Singh Rawat am Sonntag, 29. März 2020

जुड़े रहे जन तक से और पाएं देश, दुनिया तथा उत्तराखंड राज्य की सभी ताजा खबरें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना न भूलें!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here