Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: पहाड़ में बाजार जाते हुये बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला,...

उत्तराखण्ड: पहाड़ में बाजार जाते हुये बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला, दहशत में गाँव के लोग

जोशीमठ के पैंका वार्ड में रहने वाले एक बुजुर्ग को बाजार आते समय रास्ते में गुलदार ने अपना शिकार बना दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे लोगों के शोर करने मचाने पर गुलदार मृतक को रास्ते में छोड़कर पहाड़ियों की ओर भाग गया। मौके पर वन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने शाम तक शव नहीं उठाया। शाम 5.10 बजे रेंजर विजय लाल आर्या के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने शव उठाया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में दर्दनाक हादसा: सड़क पर डांस कर रहे बरातियों को बेकाबू पिकअप ने कुचला, एक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा दस बजे के लगभग जोशीमठ के पैंका वार्ड निवासी गंगा सिंह चौधरी (65) पुत्र बख्तावर सिंह चौधरी अपने घर से जोशीमठ नगर की ओर आ रहे थे। बलदुडा पुल से करीब 100 मीटर ऊपर पैदल मार्ग पर घात लगाए गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला कर मार डाला। इस दौरान पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों का शोर सुनकर गुलदार बुजुर्ग के शव को छोड़कर पहाड़ियों की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें: देहरादून: चार साल लिव इन में रहकर छात्रा से बनाये सम्बन्ध, अब शादी को मांगे 10 लाख और प्लॉट


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here