Home उत्तराखंड उत्तराखंड में छिपा है श्रीकांत त्यागी? ऋषिकेश में मिली अंतिम लोकेशन! 25...

उत्तराखंड में छिपा है श्रीकांत त्यागी? ऋषिकेश में मिली अंतिम लोकेशन! 25 हजार का इनाम घोषित

नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में मचे बवाल के बाद अब गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की गुंडई के खिलाफ अब ऐक्शन शुरू हो गया है। श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी में जो अवैध निर्माण था उस पर हथौड़े और बुलडोज़र (Bulldozer) भी चल गया। यहां तक कि त्यागी के घर पर बने तहखाने का राज़ भी सामने आ गया है। बेसमेंट तक जाने वाली सीढ़ी समेत तहखाना भी प्रशासन के हथौड़े से बच नहीं सका। पुलिस उस गाली गलौच करने वाले और गुंडे की तरह पेश आने वाले नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश कर रही है। यहां तक कि गौतमबुद्ध कमिश्नरेट ने फरार नेता पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और भंगेल में मौजूद छह दुकानों पर भी बुलडोजर चला दिया गया।

वहीं त्यागी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को आखिरी बार देखा गया था।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस उत्तराखंड के लिए निकल चुकी है। यूपी पुलिस की 7 टीमें उसे पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में श्रीकांत त्यागी सीसीटीवी में नजर आया। वहीं इसके बाद ऋषिकेश की तरफ निकल गया. देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि उन्हें नोएडा के पुलिस कमिश्नर का फोन आया था, लेकिन ऋषिकेश में त्यागी के स्थान के बारे में कोई विशेष जानकारी उनके साथ साझा नहीं की गई थी। अगर कोई जानकारी हमारे साथ साझा की जाती है, तो हम कार्रवाई करेंगे।

गालीबाज नेता श्रीकांत चोरी छुपे कोर्ट में पेश हो सकता है। सूरजपुर न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई गई। कोर्ट परिसर के अंदर सभी गाड़ियों और लोगों को चेक करके अंदर भेजा जा रहा है।  कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौके पर। एसीपी सहित तमाम पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर के गेट पर चेकिंग कर रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here