Home उत्तराखंड उत्तराखंड की इस धाकड़ खिलाड़ी के दम पर भारत ने चीन को...

उत्तराखंड की इस धाकड़ खिलाड़ी के दम पर भारत ने चीन को रोंदा, पूरे देश को भी जगाई ये उम्मीद

उत्तराखंड के बहुत से खिलाड़ी इन दिनों ऐसे हैं जो अपने जबरदस्त खेल की बदोलत न केवल प्रदेश का मान बड़ा रहे हैं बल्कि पूरे देश का सिर भी गर्व से ऊँचा कर रहे हैं चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो, हॉकी का हो या फिर किसी अन्य खेल का। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने कल यानी 16 मई को अपने जबरदस्त खेल की बदोलत अपने से मजबूत टीम चीन को मात देते हुए अब आगे की एक उम्मीद जगाई है। जी हाँ हम यहाँ बात कर रहे हैं हरिद्वार के सिडकुल से सटे गांव औरंगाबाद निवासी पिता नाहर सिंह की जिनकी बेटी हैं हॉकी की शानदार खिलाड़ी वंदना कटारिया जो अपने खेल से पूरे भारत का नाम रोशन करती आ रही हैं, उनके खेल का कमाल ही था कि काफी समय तक वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी रही हैं।

इन दिनों दक्षिण कोरिया में एशिया महिला चैम्पियन ट्राफी आयोजित की जा रही है जिसमें भारत का समना था मजबूत चीन से, भारत की इस समय हॉकी में 10 वीं रैंक हैं वहीँ चीन 8 वें स्थान पर काबिज है पर इस मैच में उत्तराखंड की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपने जबरदस्त खेल का नमूना पेश किया और खेल के चोथे मिनट में ही टीम के लिए गोल दाग दिया इससे पहले की चीनी खिलाड़ी इस सदमे से उबरते फिर इस खिलाड़ी ने 11 वें मिनट में ही एक और गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी इसके बाद चीन अंत तक मैच में संघर्ष करता रहा और भारत ने ये मैच 3-1 से अपने नाम कर दिया।

चीन के तरफ से एक मात्र गोल वेन डान ने 15 वें मिनट में किया और भारत के लिए एक और गोल पेनल्टी कॉर्नर में खेल के 51 वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया। इस तरह के जबदस्त खेल की बदोलत अब उम्मीद की जा रही है कि इस बार हॉकी एशिया महिला चैम्पियन ट्राफी भारत की ही झोली में आएगी और इसकी सबसे ज्यादा उम्मीद पहाड़ की बेटी वंदना कटारिया के शानदार खेल की बदोलत ही जगी है। इससे पहले भी भारत ने जापान को 4-1 से मात दी है और अब उसका सामना मजबूत मलेशिया  से होना है तो अगर भारत मलेशिया को भी पटखनी दे देता है तो उसकी राह काफी आसान हो जायेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here