Home उत्तराखंड बड़ी खबर – उत्तराखंड में कल 7 से 1 बजे तक खुलेंगी...

बड़ी खबर – उत्तराखंड में कल 7 से 1 बजे तक खुलेंगी जरुरी सेवा की दुकानें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लागु लाॅकडाउन में मिली छूट की अवधि को कल दिनांक २७ मार्च के लिये ३ घंटे से बढ़ाकर ६ घंटे कर दिया है। सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है की प्रदेश सरकार २८ मार्च को कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस: सोशल मीडिया पर हीरो बने देहरादून के ये पुलिसवाले, जानिये क्या है पूरा माजरा

सूत्रों से पता चला है कि, जनता द्वारा लाॅकडाउन के निर्देशों के पूर्ण रूप से पालन नहीं हो रहा है, अभी भी जनता सब्जी मंडी, राशन की दुकानों के सामने भीड़ लगा रही है, जिसके दुष्परिणाम हो सकते है। हो सकता है इसीलिए सरकार ने कल १ बजे तक की छूट दी है ताकि सभी लोग जरुरी सामान ले सकें। अगर प्रदेश सरकार पूर्ण लाॅकडाउन का फैसला लेती है। तो बाजार पूरे दिन नही खुलेगा। वही इस दौरान केवल दोपहिया वाहन ही चल पायेंगे, जिसमें केवल एक ही व्यक्ति आवागमन कर सकता है। प्रदेश में चैपहिया वाहनों को भी पूर्णतः बन्द किया जा सकता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here