Home उत्तराखंड देहरादून: IMA पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 325 जांबाज...

देहरादून: IMA पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 325 जांबाज अधिकारी

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद आज 325 कैडेट्स बतौर अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएंगे। साथ ही मित्र देशों के 70 कैडेट्स भी पास आउट होकर अपने देशों में सेना का हिस्सा बन जायेंगे। भारतीय सेना में उपसेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी लेंगे। परेड को देखते हुए आईएमए परिसर और आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 325 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे, जबकि 70 विदेशी कैडेट हैं। इनमें 41 अफगानिस्तान, 17 भूटान, तीन-तीन तजाकिस्तान व वियतनाम, दो नेपाल और एक-एक कैडेट श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव और म्यांमार से हैं।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग में कलयुगी बेटे: पहले माँ का हाथ तोड़ा, सर फोड़ा और जान से मारने की कोशिश की

इस पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 62 हजार 956 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले 2576 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा में आईएमए के आंतरिक भाग में सेना के जवान और कमांडो मोर्चा संभाले हुए हैं। जबकि, बाहरी सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है। परेड के दौरान पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है। परेड समाप्त होने तक आईएमए से कोई भी वाहन नहीं गुजर पाएंगे। 325 भारतीय कैडेटों से करें तो इसमें राज्य के सहयोग का स्तर 24 कैडेटों के साथ सात फीसद से अधिक है। इस मुकाबले अधिक जनसंख्या वाले राज्य भी उत्तराखंड के सामने कहीं ठहरते नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में महापाप: बेटी ने माँ को मारपीट कर घर से निकाला, मकान और 23 लाख हड़पे

इस बार भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कैडेटों की संख्या भले ही सबसे अधिक 50 है, मगर इसकी तुलना वहां की आबादी के हिसाब से करें तो भारतीय सेना को जांबाज देने में अपना उत्तराखंड ही अव्वल नजर आता है। इस बार हरियाणा के 45 कैडेट पास आउट हो रहे हैं। इसके अलावा बिहार के भी 32 कैडेट पास आउट हो रहे हैं। इसके अलावा आंध्रप्रदेश से 6, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम से 6, चंडीगढ़ से 4 छत्तीसगढ़ से 2,  दिल्ली से 13,  गुजरात से 4, हिमाचल प्रदेश से 10, जम्मू-कश्मीर से 11, झारखंड  से 6, कर्नाटक से 5, केरल से15, नेपाल से 4,  मध्य प्रदेश से 12, महाराष्ट्र से 18, मणिपुर से 3,  मिजोरम से 2, ओडिसा से 4,  पंजाब से 15, राजस्थान से 18, तमिलनाडू से 6,  तेलंगाना से 3, उत्तरप्रदेश से 50, पश्चिम बंगाल से 6 कैडेट पास आउट होंगे।

यह भी पढ़ें: दुखद: पहाड़ का लाल सियाचिन में शहीद, गर्भवती पत्नी ने वीडियो कॉल से किए अंतिम दर्शन..


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here