Home उत्तराखंड जानिये कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव IAS संधु, जिनके काम...

जानिये कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव IAS संधु, जिनके काम की जमकर तारीफ कर रहे नितिन गढ़करी

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी  के शपथ लेने के बाद उन्होंने एक बड़ा निर्णय लिया है और वह ये कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) उत्तराखंड के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। केंद्र ने सोमवार को उनको उत्तराखंड के लिए रिलीविंग लेटर जारी कर दिया है। दरअसल सुखबीर सिंह संधू केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे. उनका डेपुटेशन इसी महीने की 21 तारीख को खत्म हो रहा है। तकनीकी तौर पर इसके बाद उनको अपने होम कैडर में ज्वाइन करना है. संधू फिलहाल नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरपर्सन थे। पिछले साल दिसंबर में उनको 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था. संयोग से एसएस संधू ऐसे समय में मूल कैडर ज्वाइन कर रहे हैं जब राज्य में 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी आ चुके हैं।

हरिद्वार में गंगा किनारे दारू पीकर अश्लील गीतों पर नाच रहे थे हुड़दंगी, अब 12 लोगों पर केस

इस तरह आखिरकार उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से ओमप्रकाश की विदाई हो चुकी है। उन्हें उत्तराखंड राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस ओम प्रकाश को मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सुखबीर सिंह संधू के रूप में उत्तराखंड को नया मुख्य सचिव मिल गया है। मुख्य सचिव के रूप में हुआ फेरबदल उत्तराखंड में बीते कुछ सालों से सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। सुखबीर सिंह संधू के मुख्य सचिव बनते ही ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की उम्मीद है। जो काम पूर्व मुख्यमंत्री नहीं कर सके उसे 2 दिन में ही करने का साहस नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाया है। सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर है।

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: खाई में गिरी बोलेरो, 3 बच्चों समेत 4 को किया रेस्क्यू, खोज अभियान जारी

सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वो अभी तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे। NHAI में रहने के दौरान संधू ने हाइवे से सम्बंधित कई प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाया। काम करने में तेजतर्रार माने-जाने वाले संधू के पास व्यापक अनुभव है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी ने इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है और साथ ही उनके द्वारा किये गए काम की जमकर तारीफ भी की है। संधू केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल सरकार में वो सीएम के सचिव रहे हैं। उत्तराखंड में लौटने के बाद बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के प्रमुख सचिव भी रहे हैं। संधू मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: गहरी नींद में था परिवार, बारात आने से पहले प्रेमी संग दुल्हन हुई फरार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here